Big breaking :-रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रकरण में दून पुलिस द्वारा बिहार से गिरफ्तार किये गए अभियुक्त प्रिंस कुमार को बी वारेंट पर ले जाने देहरादून पहुंची महाराष्ट्र पुलिस - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रकरण में दून पुलिस द्वारा बिहार से गिरफ्तार किये गए अभियुक्त प्रिंस कुमार को बी वारेंट पर ले जाने देहरादून पहुंची महाराष्ट्र पुलिस

 

 

*रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रकरण में दून पुलिस द्वारा बिहार से गिरफ्तार किये गए अभियुक्त प्रिंस कुमार को बी वारेंट पर ले जाने देहरादून पहुंची महाराष्ट्र पुलिस*

*अभियुक्त प्रिंस कुमार द्वारा अपने 08 अन्य साथियों के साथ मिलकर जून 2023 में महाराष्ट्र के विश्रामबाग, सांगली में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में दिया था डकैती की घटना को अंजाम*

*घटना में अभियुक्तो द्वारा लगभग 06 करोड़ कीमत के 11 किलो सोने के आभूषणों कि की गयी थी लूट*

*स्वयं को पुलिस का अधिकारी बताकर अभियुक्तो द्वारा दिया गया था डकैती की घटना को अंजाम*

*प्रिंस से पूछताछ में सांगली की घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो की दून पुलिस द्वारा महाराष्ट्र पुलिस से साझा की गई थी जानकारी।*

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में बिहार से गिरफ्तार किए गए अभियुक्त प्रिंस कुमार को बी वारेंट पर ले जाने के लिए महाराष्ट्र पुलिस देहरादून पहुंची है। अभियुक्त प्रिंस द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जून 2023 में महाराष्ट्र के सांगली क्षेत्र के विश्रामबाग इलाके में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती की घटना का अंजाम दिया गया था। उक्त घटना में अभियुक्तों द्वारा स्वयं को पुलिस का अधिकारी बताकर घटना कारित की गई थी। उक्त घटना में मौके से महाराष्ट्र पुलिस को अभियुक्त प्रिंस कुमार की सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुई थी तथा महाराष्ट्र पुलिस द्वारा लगातार अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top