Big breaking :-एलिमिनेट होने के बाद देहरादून लौटे अनुराग डोभाल, एयरपोर्ट पर मां को देख छलके आंसू - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-एलिमिनेट होने के बाद देहरादून लौटे अनुराग डोभाल, एयरपोर्ट पर मां को देख छलके आंसू

एलिमिनेट होने के बाद देहरादून लौटे अनुराग डोभाल, एयरपोर्ट पर मां को देख छलके आंसूअनुराग डोभाल ने कहा है कि उन्हें एलिमिनेट होने का काफी दुख है, क्योंकि उन्हें बाहर की वोटिंग से नहीं बल्कि बिग बॉस के अंदर की वोटिंग से बाहर किया गया है।

 

 

 

बिग बॉस 17 से एलिमिनेट होने के बाद ‘बाबू भैया’ अनुराग डोभाल आज बुधवार को वापस अपने घर लौट आए। देहरादून एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर अपने माता-पिता से लिपटकर खूब रोए। इसके बाद वह अपने घर अठुरवाला के लिए रवाना हुए।उन्होंने कहा है कि उन्हें एलिमिनेट होने का काफी दुख है, क्योंकि उन्हें बाहर की वोटिंग से नहीं बल्कि बिग बॉस के अंदर की वोटिंग से बाहर किया गया है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि उत्तराखंड के लोगों ने मुझे इतना सपोर्ट किया। कहा कि बिग बॉस से मैं आउट जरूर हुआ हूं, लेकिन जानता हूं जनता के दिलों में हमेशा रहूंगा।

बिग बॉस के बारे में बात करते हुए कहा कि मिडिल क्लास युवाओं को बिग बॉस के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। क्योंकि जाने के बाद पता चलता है वहां अनुचित व्यवहार होता है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top