Big breaking :-पाच हजार की रिश्वत के साथ राजस्व निरीक्षण कानूनगो गिरफ्तार - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-पाच हजार की रिश्वत के साथ राजस्व निरीक्षण कानूनगो गिरफ्तार

 

पाच हजार की रिश्वत के साथ राजस्व निरीक्षण कानूनगो गिरफ्तार

किच्छा // कृषि भूमि की नाप कराने के एवज में पाच हजार की रिश्वत के साथ विजलेंस की टीम ने किच्छा के राजस्व निरीक्षण कानूनगो धनेश कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को टीम हल्द्वानी ले गई है।

 

 

एसपी विजलेंस प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया की शिकयतकर्ता द्वारा अप्रैल 2022 में पैमाईश शुल्क रु 9000/ तहसील में जमा किया गया था परंतु आरोपी धनेश कुमार द्वारा रिश्वत न मिलने के कारण पैमाईश का काम नहीं किया गया और टालता रहा, जिस पर शिकयतकर्ता मदन सिंह नेगी द्वारा 19 जनवरी 2023 को सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी में इस संबंध में शिकायत की गई थी

 

 

 

और 1064 में भी शिकायत की गई थी, जिस पर जांच करते हुऐ आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया। आज आरोपी को तहसील परिसर से उसके आवास में पाच हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top