Big breaking :-यूट्यूबर अनुराग ने शेयर किया रोते हुए वीडियो, बोले-माता-पिता ने किया टॉर्चर, अब सहन नहीं हुआ - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यूट्यूबर अनुराग ने शेयर किया रोते हुए वीडियो, बोले-माता-पिता ने किया टॉर्चर, अब सहन नहीं हुआ

यूट्यूबर अनुराग ने शेयर किया रोते हुए वीडियो, बोले-माता-पिता ने किया टॉर्चर, अब सहन नहीं हुआ

बिग बॉस’ प्रतिभागी यूट्यूबर अनुराग डोभाल मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह मानसिक तनाव से जूझते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो में अपने माता-पिता को लेकर बड़ी बातें कही हैं। अनुराग डोभाल कलर्स के ‘बिग बॉस’ में प्रतिभागी कर चुके हैं।

अनुराग उत्तराखंड के डोईवाला के रहने वाला है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने साथ हुए धोखे के बारे में बता रहे हैं। उनके इस वीडियो से साफ पता चल रहा है कि वह काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। और इसकी वह उन्होंने अपना परिवार बताया है।

अनुराग ने कहा कि शायद यह उनका आखिरी वीडियो है। इसके बाद वह फिर कभी वीडियो नहीं बना पाएंगे। उनके फैंस उनकी इस हालत के बाद से काफी परेशान हैं। कहीं वह कोई गलत कदम न उठा लें। अनुराग ने अपने संघर्षों का जिक्र किया। 14 साल की उम्र में उन्हें पता चला कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। ये उनके लिए बेहद कठिन समय था। इस लड़ाई को लड़ने के साथ ही उनके मन में हमेशा से अपने माता-पिता के लिए कुछ करने इच्छा थी। उन्होंने अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठाई है। सबके लिए सब कुछ किया।, लेकिन आज उनके परिवार ने ही उनके साथ धोखा किया

अनुराग ने बताया कि उनकी पत्नी रितिका भी उन्हें छोड़कर चली गई है। रितिका से उनकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी, जोकि उनकी फैन थी। दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। अनुराग का कहना है कि परिवार इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ थे। बताया कि शादी से छह दिन पहले परिवार वालों ने आने से मना कर दिया। रोते हुए अनुराग ने कहा कि इस मानसिक तनाव के बीच अगर मुझे कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार मेरे माता-पिता और भाई होंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top