Big breaking :-पुस्तैनी जमीनी हक को लेकर युवकों ने करी हवाई फायरिंग, तत्काल सूचना मिलने पर फायरिंग कर भाग रहे युवकों को सघन चेकिंग के दौरान नेपाली तिराहे से किया गिरफ्तार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पुस्तैनी जमीनी हक को लेकर युवकों ने करी हवाई फायरिंग, तत्काल सूचना मिलने पर फायरिंग कर भाग रहे युवकों को सघन चेकिंग के दौरान नेपाली तिराहे से किया गिरफ्तार

 

*पुस्तैनी जमीनी हक को लेकर युवकों ने करी हवाई फायरिंग, तत्काल सूचना मिलने पर फायरिंग कर भाग रहे युवकों को सघन चेकिंग के दौरान नेपाली तिराहे से किया गिरफ्तार*

*घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद की सीमाओं को सील कर सघन चेकिंग के दिये थे निर्देश*

*पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आधे घंटे के भीतर सभी 05 युवकों को किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस हुए बरामद*

आज दिनांक 20.11.24 को सांय लगभग 05.00 बजे जौलीग्राण्ट क्षेत्र मे पुस्तैनी जमीनी हक को लेकर कुछ युवकों द्वारा डराने धमकाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग किये जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त होने पर दून पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुये सघन चैकिंग अभियान शुरू किया गया व मात्र आधे घण्टे मे वाहन सं0 HR51BK-3371 मे बैठकर भाग रहे पांचो युवकों को रायवाला क्षेत्र मे नेपाली फार्म मे चैकिंग के दौरान हिरासत मे ले लिया । उनके कब्जे से एक देशी कट्टा, व दो जिन्दा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद हुआ । डोईवाला थाने मे उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
1- नवीन कुमार पुत्र अरूण कुमार निवासी ग्राम हबीबपुर कुडी, रायसी थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार, उम्र – 24 वर्ष
2- पंजाब कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी ग्राम डुमनपुरी, थाना खानपुर, जिला हरिद्वार उम्र – 19 वर्ष
3- सरवन कुमार पुत्र राजपाल निवासी ग्राम डुमनपुरी, थाना खानपुर, जिला हरिद्वार उम्र – 24 वर्ष
4- प्रदुमन कुमार पुत्र सुनहरा निवासी ग्राम डुमनपुरी, थाना खानपुर, जिला हरिद्वार, उम्र – 28 वर्ष
5- सिद्धान्शु कुमार पुत्र अरूण कुमार निवासी ग्राम हबीबपुर कुडी, रायसी थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार, उम्र- 21 वर्ष

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top