Big breaking :-युवक ने जोशियाड़ा झूला पुल से भागीरथी नदी में लगाई छलांग, क्विक रिस्पांस टीम ने बचाई जान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-युवक ने जोशियाड़ा झूला पुल से भागीरथी नदी में लगाई छलांग, क्विक रिस्पांस टीम ने बचाई जान

युवक ने जोशियाड़ा झूला पुल से भागीरथी नदी में लगाई छलांग, क्विक रिस्पांस टीम ने बचाई जान

युवक जोशियाड़ा झूला पुल के पास पहुंचा था। तभी उसने अचानक भागीरथी नदी में छलांग लगा दी।

उत्तरकाशी में गुरुवार को एक युवक जोशियाड़ा झूला पुल से भागीरथी नदी में कूद गया। लोगों ने उसे देखा तो तुरंत इसकी सूचना आपदा प्रबंधन विभाग को दी।

 

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर दो बजे की है। सौरभ शाह पुत्र(21) भूपति शाह वर्ष, ग्राम कुरोली, बाड़ाहाट, उत्तरकाशी जोशियाड़ा झूला पुल के पास पहुंचा था। तभी उसने अचानक भागीरथी नदी में छलांग लगा दी।

आपदा प्रबंधन विभाग की क्वविक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी टीम) ने व स्थानीय लोगों ने उसको सुरक्षित निकाला। परिवार वालों का कहना है कि युवक का मानसिक संतुलन खराब है। वहीं, वह बेरोजगारी से भी परेशान था।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top