Big breaking :-वर्दीधारी भर्ती में युवाओं को मिली बड़ी राहत, पुराने नियम लागू होने से चयन होगा आसान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-वर्दीधारी भर्ती में युवाओं को मिली बड़ी राहत, पुराने नियम लागू होने से चयन होगा आसान

वर्दीधारी भर्ती में युवाओं को मिली बड़ी राहत, पुराने नियम लागू होने से चयन होगा आसान

वर्दीधारी सिपाही पदों और वर्दीधारी उप निरीक्षक पदों की सीधी भर्ती के लिए वर्ष 2023 में एकीकृत नियमावली बनाई गई थी। इससे कई पदों पर आयु सीमा और ऊंचाई के मानक समान होने से युवाओं के लिए आवेदन करना मुश्किल हो गया था

वर्दीधारी समान पदों के लिए एकीकृत नियमावली बनने के कारण तमाम पदों पर अर्हताएं बदल गई थीं, जिससे युवा भर्ती से वंचित हो रहे थे। अब कैबिनेट ने पुराने नियमों को लागू कर उन्हें बड़ी सौगात दी है

दरअसल, वर्दीधारी सिपाही पदों और वर्दीधारी उप निरीक्षक पदों (पुलिस, पीएससी, आईआईआरबी, प्लाटून कमान्डर, अग्निशमन अधिकारी, वन दरोगा) की सीधी भर्ती के लिए वर्ष 2023 में एकीकृत नियमावली बनाई गई थी। इससे कई पदों पर आयु सीमा और ऊंचाई के मानक समान होने से युवाओं के लिए आवेदन करना मुश्किल हो गया था। आयु सीमा पार होने या ऊंचाई के मानक के कारण भर्ती से वंचित हो रहे थे। प्रदेशभर से युवा इसमें राहत की उम्मीद में थे।

बुधवार को धामी कैबिनेट ने इस मामले पर मंथन किया। तय किया कि 2023 का नियम फिलहाल दिसंबर 2028 तक लागू नहीं होगा। इसके बजाए आयु सीमा और ऊंचाई के पूर्व के जो मानक थे, वही फिलहाल तीन साल तक लागू रहेंगे। इससे युवाओं ने सरकार का आभार जताया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top