*सड़क दुर्घटना में युवक की मृत्यु – SDRF द्वारा संयुक्त रेस्क्यू अभियान*
दिनांक: 23 फरवरी 2026
आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को जिला नियंत्रण कक्ष, चंपावत से सूचना प्राप्त हुई कि पातल (पातालगांव), चलती चौकी क्षेत्र, जनपद चंपावत में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया है।
उक्त सूचना पर (SDRF) पोस्ट चंपावत से उप निरीक्षक बहादुर सिंह बजेठा के नेतृत्व में तथा पोस्ट टनकपुर से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।
घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीमों द्वारा संयुक्त रूप से खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। कड़ी मशक्कत के उपरांत युवक तक पहुंच बनाकर उसे सावधानीपूर्वक खाई से बाहर निकाला गया। चिकित्सकीय परीक्षण में युवक को मृत घोषित किया गया।
मृतक का विवरण निम्नानुसार है—
नाम: हेमेश सिंह कुंवर
पिता का नाम: श्री बद्री सिंह
आयु: 24 वर्ष
निवासी: नीड, जनपद चंपावत
शव को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





