Big breaking :-यहाँ जंगल मे रास्ता भटकने से लापता हुए युवक-युवती, SDRF ने देर रात्रि सर्च कर निकाला सुरक्षित - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-यहाँ जंगल मे रास्ता भटकने से लापता हुए युवक-युवती, SDRF ने देर रात्रि सर्च कर निकाला सुरक्षित

*जंगल मे रास्ता भटकने से लापता हुए युवक-युवती, SDRF ने देर रात्रि सर्च कर निकाला सुरक्षित।*

दिनाँक 06 मार्च 2023 को रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष, चमोली द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि एक युवक व युवती पोखरी क्षेत्र में रास्ता भटकने से जंगल में लापता हो गए है, जिनकी खोजबीन हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

 

उक्त सूचना मिलते ही SI उमराव सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मोके के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा देर रात्रि जंगल मे गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। लगभग 04 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम द्वारा दोनों को सकुशल ढूंढ लिया गया।

उक्त युवक व युवती विगत 02 दिनों से जंगल में भटक रहे थे और काफी घबराए हुए थे। SDRF टीम द्वारा दोनों को सांत्वना दी गयी तत्पश्चात दोनों को सकुशल निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

रेस्क्यू किये गए लोगो का विवरण:-
1. आशुतोष भट्ट, उम्र- 26 वर्ष, निवासी- रुद्रप्रयाग।
2. वंदिता भट्ट, 22 वर्ष, निवासी- रुद्रप्रयाग।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top