Big breaking :-ऋषिकेश- लक्ष्मणझूला पूल पर डूबा युवक, SDRF ने डाइविंग कर निकाला शव - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ऋषिकेश- लक्ष्मणझूला पूल पर डूबा युवक, SDRF ने डाइविंग कर निकाला शव

 

*ऋषिकेश- लक्ष्मणझूला पूल पर डूबा युवक, SDRF ने डाइविंग कर निकाला शव।*

आज दिनाँक 08 अप्रैल 2024 को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि लक्ष्मणझूला पूल के पास एक युवक नहाते हुए नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से डूब गया है।

उक्त सूचना मिलते ही APC महावीर सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

 

 

 

उक्त युवक अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से यहां घूमने आया हुआ था और यहां यह हादसा हो गया।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर डाइविंग करते हुए उक्त युवक को लगभग 15 से 20 फ़ीट गहराई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

*मृतक का विवरण:-* अमित गौतम पुत्र श्री पदम गौतम, उम्र- 33 वर्ष, निवासी- पंजाबीबाग, दिल्ली।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top