*थाना नेहरू कॉलोनी*
आज दिनांक 24/02/2026 को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़ दिखाने की सूचना मिली उक्त सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची, जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त लड़के द्वारा महिला पर अश्लील कमेंट किये गये थे। जिसके उपरान्त महिला अपने कुछ अन्य साथियों के साथ जब युवक के पास पहुंची तो युवक द्वारा उनके साथ अभ्रदता की गयी। सूचना पर मौके से अभियुक्त शिव सिंह रावत पुत्र मंगल सिंह रावत निवासी राजेन्द्र नगर को हिरासत में लिया, जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
प्रकरण के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त महिला द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की गई थी, जिस पर शिव सिंह रावत निवासी राजेन्द्र नगर द्वारा आपत्ति प्रकट करते हुए उससे अभ्रदता की गयी थी। जिस पर महिला आज दिनांक: 24-02-26 को शिव सिंह की लोअर राजीव नगर स्थित दुकान पर अपने कुछ अन्य साथियों को लेकर पहुंच गई, जहां पर युवक द्वारा पुन: महिला तथा अन्य लोगों के साथ अभ्रदता की गई, जिस पर अभियुक्त को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
*हिरासत में लिये अभियुक्त का विवरण:*
शिव सिंह रावत पुत्र कमल सिंह रावत निवासी राजीवनगर
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





