Big breaking :-स्मार्ट ई-बसों में सफर का ले सकेंगे आनंद, राजस्व बढ़ाने के लिए इन रूटों पर होगा संचालन - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-स्मार्ट ई-बसों में सफर का ले सकेंगे आनंद, राजस्व बढ़ाने के लिए इन रूटों पर होगा संचालन

स्मार्ट ई-बसों में सफर का ले सकेंगे आनंद, राजस्व बढ़ाने के लिए इन रूटों पर होगा संचालन

राजस्व बढ़ाने के लिए स्मार्ट सिटी ने दो रूटों का विस्तार किया है। इन रूटों पर ई-बसों का संचालन किया जाएगा।

ऋषिकेश और विकासनगर के रुद्रपुर क्षेत्र के लोग अब स्मार्ट सिटी की ई-बसों में सफर का आनंद ले सकेंगे। स्मार्ट सिटी ने राजस्व बढ़ाने के लिए इन रूटों पर ई-बस संचालन करने का निर्णय लिया है। इन रूटों पर ट्रायल भी पूरा हो चुका है। अब जल्द ही बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित और इको फ्रेंडली हैं

करीब तीन साल पहले देहरादून में 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया था। शहर में लोगों को यातायात सेवा मुहैया कराने वाली यह प्रमुख सेवा स्मार्ट सिटी के लिए घाटे का सौदा रही है। बसों के छोटे रूट और शहर में निजी सवारी वाली गाड़ियां और जाम इस नुकसान का कारक माना जाता रहा है।

ऐसे में राजस्व बढ़ाने के लिए स्मार्ट सिटी ने दो रूटों का विस्तार किया है। इन रूटों पर ई-बसों का संचालन होने से न सिर्फ स्मार्ट सिटी की आय में वृद्धि होगी बल्कि विकासनगर और ऋषिकेश क्षेत्र के लोगों को परिवहन की सुविधा भी मिलेगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top