Big breaking :-विश्व प्रसिद्ध नेशनल हिमकीडा स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 का पर्यटन मंत्री महाराज ने किया शुभारम्भ - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-विश्व प्रसिद्ध नेशनल हिमकीडा स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 का पर्यटन मंत्री महाराज ने किया शुभारम्भ

 

*विश्व प्रसिद्ध नेशनल हिमकीडा स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 का पर्यटन मंत्री महाराज ने किया शुभारम्भ*

चमोली। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने औली में विश्व प्रसिद्ध नेशनल हिमकीडा स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज शुक्रवार को औली की पावन एवं मनोहारी धरती पर Auli Winter Carnival2026 के शुभारंभ करते हुए कहा कि आप सबके बीच उपस्थित होना मेरे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व और स्पष्ट संकल्प के परिणामस्व रूप उत्तराखंड को विश्वस्तरीय शीतकालीन पर्यटन Destination के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह महत्वपूर्णपहल संभव हो सकी है।

श्री महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक चेतना और साहसिकसं भावनाओं का अदवितीय संगम है। समुद्र तल से 2500 (दो हजार पांचसौ) से 3050 (तीन हजार पचास) मीटर की ऊँचाई पर स्थित औली, अपने विस्तृत प्राकृतिक ढलानों, ओक और देवदार के वनों तथा नंदा देवी, कामेत और माना जैसे हिमालयी शिखरों के दिव्य दृश्यों के कारणं भारत का प्रमुख Winter Destination बन चुका है। यहाँ की भौगोलिक संरचना और अनुकूल जलवायु इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए आदर्श स्थल बनाती है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 13 से 16 फरवरी 2026 तक आयोजित इस Winter Carnival मैं अनेक गतिविधियां संचालित होंगी। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और स्थानीय लोककलाओं की प्रस्तुतियाँ भी इस आयोजन को एक अद्वितीय उत्सव बना रही हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा, होमस्टे और स्थानीय उदयमों को बढ़ावा देगा तथा क्षेत्रीयअर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगा। हमारा उददेश्य केवल आयोजन करनानहीं, बल्क औली को एक स्थायी Winter Sports Hub के रूप में विकसित पहिचान मिलेगी।

उन्होने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार पर्यटन को राज्य की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार स्तंभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।शीतकालीन पर्यटन को वर्षभर के पर्यटन चक्र में समाहित कर हम उत्तराखंडके दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में संतुलित और सतत विकास सुनिश्चित कर रहेहैं। यह पहल Vocal for Local और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की भावना को भी सशक्त करेगी।

पर्यटन मंत्री ने Winter Carnival के आयोजन के लिए बधाई देता हुए कहा कि उन्हे पूर्णविश्वास है कि Auli Winter Carnival 2026 उत्तराखंड को वैश्विक मानचित्र पर सुदृढ़ पहचान दिलाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
*मा. मंत्री द्वारा प्रमुख घोषणाएं*
शीतकालीन पर्यटन एवं साहसिक खेलों को बढ़ावा दिए जाने हेतु औली मेंविंटर कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है जिसे प्रत्येक वर्ष आयोजितकिया जाएगा।

अप्रैल 2026 में भारतीय सेना के सथ सूर्य देवभूमि चैलेंज का आयोजनप्रस्तावित है जिसके अंतर्गत हेलंग से उग्गम, रूद्रनाथ, मंडल होते हुएऊख্তमठ तक कुल 91 किभी, टेल का आयोजन किया जाएगा।

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन की सफलता के पश्चात जनपद चमोली कीनीति घाटी में 31 मई को नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन का आयोजन कियाजाना है जिसमें रिमखिम से नीति होकर मलारी तक कुल 75 किमी. अल्ट्रामैराथन एवं मलारी से नीति होकर मलारी तक कुल 42 किमी. मैराथनआयोजित होगी। उक्त कार्यक्रम में विदेशी प्रतिभागियों की उपर्थितिसुनिश्चित किए जाने हेतु भी प्रयास किए जा रहे है।

जून 2026 में भारतीय सेना के साथ मिलकर बद्रीनाथ एवं माणा में देवभमिकल्वरल फेस्टिवल के द्वितीय संस्करण का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि 80 के दशक में कुमाऊँ से गढ़वाल के मध्य होने वाली प्रसिद्ध हिमालयनकार रैली का वर्ष 2026 में पूनः आयोजन प्रस्तावित है। पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के प्रचार-प्रसार हेतु गत माह एक्रो फेस्टिवल काआयोजन किया गया है जिसे कैलेंडर इवेंट की तरह हर साल आयोजितकिया जाएगा।

पर्वतमाला परियोजना के अंतर्गत केदारनाथ और हेमकुण्ड रोपवे का निर्माणकार्य इस वर्ष से होना प्रस्तावित है। रोपवे के निर्माण इन दोनों धामों मेंआने वाल श्रद्वालुओं को सुविधा प्रदान होगी।

औली स्थित रोपवे की शीघ्र मरमत की जाएगी जिसके लिए तकनीकी टीम जोशीमठ पहुंच गई है

कार्निवल के दौरान स्कीइंग, साहसिक खेलों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्थानीय उत्पाद प्रदर्शनी ज्योतिर्मठ पौराणिक लाटा लोक सास्कृतिक दल मा नन्दा देवी डोली का मंचन भव्य रहा एव अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस दौरान पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल, विधायक कणप्रयाग अनिल नौटियाल, नगर पालिका अध्यक्ष जोशीमठ देवेश्वरी,, ब्लाक प्रमुख अनूप नेगी जोशीमठ, भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल बत्वाल, जिलाधिकारी गौरव कुमार चमोली ,एमडी जीएमवीएन विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक का सुरजीत सिंह पवार, कार्यकारी अधिकारी बीएल राणा, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, महाप्रबंधक जीएमवीएन लक्ष्मीराज चौहान, निदेशक वित्त रोमिल चौधरी, सचिव एसोसिएशन राकेश रजन भिलगवाल, उपनिदेशक अमित लोहनी, जोशीमठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, साहसिक खेल अधिकारी सीमा नौटियाल, थल क्रीड़ा विशेषज्ञ शीतल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top