Big breaking :-हत्या के आरोप में बंद महिला ने लॉकअप में खुद को लगाई आग - News Height
PITHORAGARH NEWS

Big breaking :-हत्या के आरोप में बंद महिला ने लॉकअप में खुद को लगाई आग

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय स्थित पिथौरागढ़ लॉकअप में हत्या के आरोप में बंद एक महिला कैदी ने अपने आप को आग लगा दी है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया दो साल से बंद 33 वर्षीय महिला कैदी नीमा धामी पत्नी कुंदन धामी निवासी धामी गांव नाचनी ने पुराने कपड़े, कंबल को एकत्र करके आज दोपहर दो बजे खुद को आग लगा दी। आग लगाने से वहां हड़कंप मच गया।

 

 

उसे तत्काल लॉकअप के कर्मचारियों ने एंबुलेंस में डालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद आपातकालीन चिकित्सक रोहित ग्रोवर ने बताया महिला 60 से 70 फीसदी तक जली है। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है अस्पताल में उप जिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा, सीओ परवेज अली, तहसीलदार विनोद गोस्वामी सहित पुलिस विभाग के अ​धिकारी मौजूद रहे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top