Big breaking :-शीतकालीन यात्रा: तीर्थयात्रियों में उत्साह…चारधाम के प्रवास स्थलों पर 31 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-शीतकालीन यात्रा: तीर्थयात्रियों में उत्साह…चारधाम के प्रवास स्थलों पर 31 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

शीतकालीन यात्रा: तीर्थयात्रियों में उत्साह…चारधाम के प्रवास स्थलों पर 31 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चारधाम शीतकालीन यात्रा में प्रवास स्थलों पर 31 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। पहली बार प्रदेश सरकार ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने की पहल की है। अब तक सबसे अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम के प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर 13657 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

 

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद छह माह तक शीतकालीन प्रवास स्थलों पर पूजा-अर्चना की जाती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम के प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से शीतकालीन यात्रा की शुरुआत की थी। सरकार की ओर से देश-दुनिया के श्रद्धालुओं से शीतकाल में चारधाम के प्रवास स्थलों पर दर्शन के लिए आने का अनुरोध किया था।

जिससे इस बार शीतकालीन यात्रा में प्रवास स्थलों पर 31 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन अवसर पर शीतकालीन यात्रा की पहल को सराहा और स्वयं शीतकालीन यात्रा में शामिल होने की इच्छा जताई थी।

इस बार 30 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा
परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते हैं। 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया पड़ रही है। दोनों धाम के कपाट खुलने से यात्रा आगाज होगा। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट पांच मई को खुलेंगे। जबकि 26 फरवरी को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी।

धाम श्रद्धालुओं की संख्या
केदारनाथ 13657
बदरीनाथ 12264
गंगोत्री 4524
यमुनोत्री 1143

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top