Big breaking :-शराब पी कर पत्नी और बच्चों को परेशान करने वाले पति कि पत्नी ने पत्थर से सर फोड़कर हत्या कर दी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-शराब पी कर पत्नी और बच्चों को परेशान करने वाले पति कि पत्नी ने पत्थर से सर फोड़कर हत्या कर दी

 

बागेश्वर – आये दिन शराब पी कर पत्नी और बच्चों को परेशान करने वाले पति कि पत्नी ने पत्थर से सर फोड़कर हत्या कर दि है, मामला कपकोट तहसील के फरसाली गांव का है,

 

 

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आये दिन शराब पीकर घर मे कलेश करने कि घटनाओं पर कोई रोकथाम नही लग पा रही हैं, बागेश्वर के ग्रामीण इलाकों में शराब पीकर मारपीट व हत्या के मामले लगातार बढ़ रहें हैं,

 

 

जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात किरौली निवासी धीरेंद्र कांडपाल (43) और उसकी पत्नी मुन्नी देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आवेश में आकर पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया।

रविवार को मृतक के भाई बसंत कांडपाल ने कपकोट थाने में वारदात की जानकारी देते हुए भाभी मुन्नी देवी पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में धारा 304 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इधर, जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसका खुलासा नहीं हुआ है।

 

 

 

संकट में आया परिवार
युवक की मौत से परिवार संकट से घिर गया है। घटना में पति की मौत हो गई है। पति की हत्या में पत्नी नामजद है। यदि पत्नी की गिरफ्तारी होती है, जेल जाती है तो पिता का साया खो चुके बच्चों पर संकट गहरा जाएगा। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार का वही कमाऊ व्यक्ति था। मृतक की चार लड़कियां हैं। बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है। एक लड़की दसवीं में, दूसरी कक्षा पांच में, तीसरी कक्षा दो में पढ़ती है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top