Big breaking :-28 अप्रैल से इन जगहों पर शुरू होंगे ऑफलाइन यात्रा पंजीकरण, रूटों पर साइन बोर्ड लगाए - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-28 अप्रैल से इन जगहों पर शुरू होंगे ऑफलाइन यात्रा पंजीकरण, रूटों पर साइन बोर्ड लगाए

28 अप्रैल से इन जगहों पर शुरू होंगे ऑफलाइन यात्रा पंजीकरण, रूटों पर साइन बोर्ड लगाए

30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने 20 मार्च से आधार आधारित ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया था। इसमें अब तक 18 लाख तीर्थयात्री अलग-अलग तिथियों में पंजीकरण करा चुके हैं।

चारधाम यात्रा के लिए 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर, हरर्बटपुर में 65 पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे। इसके अलावा समूह में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का ठहरने वाले स्थान पर ही पंजीकरण कराया जाएगा।

30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने 20 मार्च से आधार आधारित ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया था। इसमें अब तक 18 लाख तीर्थयात्री अलग-अलग तिथियों में पंजीकरण करा चुके हैं। इस बार 60 प्रतिशत पंजीकरण ऑनलाइन किए जा रहे हैं, जबकि 40 प्रतिशत पंजीकरण की व्यवस्था ऑफलाइन रहेगी

ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराने वाले यात्री 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए ऋषिकेश में 30, हरिद्वार में 20, हरर्बटपुर (विकासनगर) में 15 पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे। चारधाम पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि 18 लाख से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं, इनमें 16741 विदेशी यात्रियों ने पंजीकरण कराया है

 

चारधाम रूटों पर साइन बोर्ड लगाए
पुलिस ने चारधाम यात्रा मार्गों पर सूचना संबंधी साइन बोर्ड लगाए हैं। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान आसानी होगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की ओर से अधिकारियों को चारधाम यात्रा के रूटों पर साइन बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए है। चारधाम मार्गाें पर पड़ने वाले थानाध्यक्षों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बृहस्पतिवार को डोईवाला और ऋषिकेश क्षेत्र में कई जगहों पर साइन बोर्ड लगाए गए। एसएसपी अजय सिंह ने बताया चारधाम में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी न हो इसके लिए जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा रूट की सही जानकारी मिल सकेगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top