Big breaking :-प्रदेश में जल्द होगा पंचायतों के 32 हजार खाली पदों का चुनाव, आपदा के कारण आयोग कर रहा इंतजार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-प्रदेश में जल्द होगा पंचायतों के 32 हजार खाली पदों का चुनाव, आपदा के कारण आयोग कर रहा इंतजार

प्रदेश में जल्द होगा पंचायतों के 32 हजार खाली पदों का चुनाव, आपदा के कारण आयोग कर रहा इंतजार

प्रदेश में पंचायतों के 32 हजार खाली पदों का चुनाव जल्द होगा। आपदा के कारण राज्य निर्वाचन आयोग इंतजार कर रहा है।

प्रदेश में बुधवार को प्रधानों का शपथ ग्रहण तो हो गया लेकिन जहां 32,0000 पद खाली हैं, वहां नहीं हो पाया। अब राज्य निर्वाचन आयोग इन रिक्त पदों पर चुनाव कराएगा। हाल में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद प्रदेश में पंचायतों के काफी पद रिक्त रह गए।

इनमें प्रधान के 20, क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो, ग्रातम पंचायत सदस्य के करीब 32,000 पद शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को दोबारा चुनाव कराना होगा। आयोग इसकी तैयारी में जुटा हुआ है। सभी जिलों से रिक्त पदों की सूचना भी प्राप्त हो गई है।

प्रदेश के कई जिलों में आपदा के कारण हालात चुनौतीपूर्ण हैं। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग भी हालात सही होने का इंतजार कर रहा है। जैसे ही परिस्थितियां थोड़ी ठीक होंगी तो आयोग इस चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा। ताकि सभी पद भरे जा सकें।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top