Big breaking :-पहाड़ों पर लौटेगी ठंड, चलेंगी तेज हवाएं, जानें मार्च में कैसा रहने वाला है मौसम का मिजाज - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पहाड़ों पर लौटेगी ठंड, चलेंगी तेज हवाएं, जानें मार्च में कैसा रहने वाला है मौसम का मिजाज

 

 

पहाड़ों पर लौटेगी ठंड, चलेंगी तेज हवाएं, जानें मार्च में कैसा रहने वाला है मौसम का मिजाज

उत्तराखंड में पहाड़ों में फिर एक बार ठंड लौटेगी। आज होली पर मौसम का मिजाज बदलेगा।

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (शुक्रवार) हल्की बारिश की संभावना है। जबकि देहरादून समेत हरिद्वार और नैनीताल जिले में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, आने वाले दिनों की बात करें तो 17 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।

इसके चलते पहाड़ों में ठंड लौट सकती है। बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से दिन के अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बृहस्पतिवार को भी दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री के इजाफे के साथ 30.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

रात का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री बढ़ाेतरी के साथ 16.1 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेशभर के सभी जिलों का रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 मार्च तक प्रदेशभर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top