Big breaking :-क्या अब होगी बटोली गाँव के लोगो की परेशानी दूर, विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बटोली मार्ग के शेरखाला में झूला पुल निर्माण हेतु की मांग - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-क्या अब होगी बटोली गाँव के लोगो की परेशानी दूर, विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बटोली मार्ग के शेरखाला में झूला पुल निर्माण हेतु की मांग

 

*विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बटोली मार्ग के शेरखाला में झूला पुल निर्माण हेतु की मांग*

विधानसभा सहसपुर के विधायक श्री सहदेव सिंह पुण्डीर ने आज माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुख्यमंत्री आवास में भेंट कर ग्राम पंचायत मिरसारस पट्टी के अंतर्गत बटोली मार्ग के शेरखाला में झूला पुल निर्माण अथवा ग्रामीणों के विस्थापन की मांग की है।

विधायक श्री पुण्डीर ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि मानसून के दौरान शेरखाला क्षेत्र में पानी का स्तर बढ़ने से मार्ग बाधित हो जाता है, जिससे ग्रामीणों, विशेषकर छात्रों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह समस्या वर्षों से बनी हुई है और कई बार प्रशासन को भी सूचित किया गया है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि मार्ग बंद होने की स्थिति में ग्रामीणों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ता है, जिससे कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है। यह न केवल जनसुरक्षा का मामला है, बल्कि शासन-प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी भी है कि नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

विधायक श्री पुण्डीर ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही बटोली मार्ग के शेरखाला में झूला पुल निर्माण अथवा अन्य वैकल्पिक व्यवस्था हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि जनता को राहत मिल सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top