Big breaking :-दिव्यांगों के प्रतिनिधित्व बढ़ाने को भाजपा गठित करेगी दिव्यांग प्रकोष्ठ - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-दिव्यांगों के प्रतिनिधित्व बढ़ाने को भाजपा गठित करेगी दिव्यांग प्रकोष्ठ

 

दिव्यांगों के प्रतिनिधित्व बढ़ाने को भाजपा गठित करेगी दिव्यांग प्रकोष्ठ

देहरादून:=, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने दिव्यांग दिवस के अवसर पर पर दिव्यांग भाइयों व बहिनों बधाई दी है । इस अवसर उन्होंने घोषणा की कि पार्टी में दिव्यांगजनों का प्रतिनिधित्व व सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से भाजपा शीघ्र ही अलग दिव्यांग प्रकोष्ठ का गठन किया जायेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा कि राज्य व केंद्र सरकार दिव्यांगजनों को अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता कर रहे हैं । इस संबंध में पार्टी भी संगठन स्तर से इन योजनाओं की जानकारी व जरूरतमंदों को इनका लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम भी आयोजित करती आयी है ।

 

 

उन्होंने कहा, संगठन के इन प्रयासों को अधिक गति देने के लिए पार्टी दिव्यांगजनों का अलग प्रकोष्ठ के गठन करने जा रही है । जिसके माध्यम से न केवल समाज के इस बड़े तबके को पार्टी में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा साथ ही उनकी समस्याओं की जानकारी व उनके निदान पर सरकार से विचारों को साझा किया जा सकेगा।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top