Big breaking :-इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि से लौटेगी ठंड, ऑरेंज अलर्ट जारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि से लौटेगी ठंड, ऑरेंज अलर्ट जारी

इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि से लौटेगी ठंड, ऑरेंज अलर्ट जारी

18 अप्रैल को देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी व नैनीताल में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में अगले 4 दिन जमकर बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते आज 11 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है तो कल से तीन दिन तक सभी जिलों में बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों से सावधान और सतर्क रहने को कहा गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड में गढ़वाल मंडल के छह और कुमाऊं मंडल के पांच जिलों में बारिश हो सकती है। वही शुक्रवार यानी कल राज्य के सभी जिलों में बारिश होगी जिसका सिलसिला 20 अप्रैल तक जारी रहेगा। जिसके बाद 21 अप्रैल से मौसम थोड़ा राहत देगा। साथ ही 21 अप्रैल को सिर्फ 3 जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है।

 

प्रदेश में एक बार फिर मौसम के बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। इसके चलते पहाड़ी इलाकों में ठंड का अहसास होने के साथ मैदानों में गर्मी से राहत मिलेगी।

 

आने वाले दिनों की बात करें तो 18 अप्रैल को देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी व नैनीताल में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले दिन 19 अप्रैल को भी प्रदेश के अधिकतर जिलों के लिए भी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा झोंकेदार हवाएं भी मौसम को बदलने में पूरा सहयोग करेंगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top