Big breaking :-12 जनवरी तक तैयार होगी युवा नीति, मंत्री रेखा आर्या ने दिए जल्दी काम पूरा करने के निर्देश - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-12 जनवरी तक तैयार होगी युवा नीति, मंत्री रेखा आर्या ने दिए जल्दी काम पूरा करने के निर्देश

12 जनवरी तक तैयार होगी युवा नीति, मंत्री रेखा आर्या ने दिए जल्दी काम पूरा करने के निर्देश

मंत्री ने नियोजन विभाग और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों से कहा कि नीति के मौजूदा ड्राफ्ट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुआ जा सकता है। हमारा ध्येय है कि प्रदेश के हर युवा की भावना इस नीति में हो।

उत्तराखंड के युवाओं को सक्षम बनाने के लिए 12 जनवरी तक युवा नीति तैयार की जाएगी। इस संबंध में युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को विधानसभा स्थित कक्ष में विभागीय बैठक में राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा नीति लाने के संकल्प को दोहराया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री ने नियोजन विभाग और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों से कहा कि नीति के मौजूदा ड्राफ्ट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुआ जा सकता है। हमारा ध्येय है कि प्रदेश के हर युवा की भावना इस नीति में हो।

हर क्षेत्र और वर्ग का प्रतिनिधित्व हो, खासकर सीमांत क्षेत्रों, आपदा प्रभावित क्षेत्रों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के युवक-युवतियों से भी चर्चा की जाए, ताकि उनकी चुनौतियों को भी समझा जा सके। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, अपर सचिव नियोजन विजय कुमार जोगदंडे, अपर निदेशक आरसी डिमरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

युवा नीति बनाने में हर वर्ग और हर क्षेत्र के युवक-युवतियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। यह नीति युवाओं के सपने को साकार करेगी। सरकार न सिर्फ नीति बना रही है, बल्कि उसे प्रभावी रखने के लिए युवा आयोग का गठन भी करने वाली है।
– रेखा आर्या, युवा कल्याण मंत्री

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top