Big breaking :-अप्रैल के पहले सप्ताह से बनेंगे व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड, किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-अप्रैल के पहले सप्ताह से बनेंगे व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड, किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं

 

अप्रैल के पहले सप्ताह से बनेंगे व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड, किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं

स्थानीय बस, टैक्सी, मैक्सी को तो पूरे यात्रा सीजन का ग्रीन कार्ड मिलेगा लेकिन बाहरी राज्यों से आने वाले व्यावसायिक वाहनों का 15 दिन का बनेगा

 

चारधाम यात्रा के लिए व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड अप्रैल के पहले सप्ताह से बनेंगे। इसकी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिसकी वेबसाइट का सेफ्टी ऑडिट शुरू हो चुका है। यात्रा के किराये में इस बार कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। मनमानी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

आरटीओ और चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी सुनील शर्मा ने इस बार चारधाम यात्रा के ग्रीन कार्ड के लिए नए नियम का प्रस्ताव परिवहन मुख्यालय को भेजा है। इसके तहत स्थानीय बस, टैक्सी, मैक्सी को तो पूरे यात्रा सीजन का ग्रीन कार्ड मिलेगा लेकिन बाहरी राज्यों से आने वाले व्यावसायिक वाहनों का 15 दिन का बनेगा। अभी इस पर मुहर लगनी बाकी है।

 

इधर, ग्रीन कार्ड आवेदन की वेबसाइट तैयार है, जिसका सेफ्टी ऑडिट किया जा रहा है। सुनील शर्मा ने बताया कि ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया अप्रैल के प्रथम सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार भी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी।

किराया नहीं बढ़ेगा, मनमानी पर कार्रवाई
चारधाम के यात्री वाहनों का किराया इस बार नहीं बढ़ेगा। परिवहन मुख्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि किराया वसूली की मनमानी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग एक वाट्सएप नंबर जारी करेगा, जिस पर तीर्थयात्री टैक्सी, मैक्सी आदि की किराये संबंधी मनमानी की शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा वह रास्ते में किसी भी चेकपोस्ट पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

सात अस्थायी रोडवेज बस स्टॉपेज भी बनेंगे
बाईपास मार्गों पर बस स्टॉपेज न होने से यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए परिवहन निगम कोर कॉलेज रुड़की से नारसन बॉर्डर तक सात स्थानों पर अस्थायी बस स्टॉपेज बनाएगा। इन स्थानों का चयन यात्रियों की सुविधा और यातायात प्रवाह को ध्यान में रखते हुए किया गया है। परिवहन निगम कोर कॉलेज, टोडा कल्याणपुर के पास, नगला इमरती बाईपास, अब्दुल कलाम चौक, मंगलौर गुडमंडी, नारसन बॉर्डर के पास ये बस स्टॉपेज बनाएगा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top