Big breaking :-कौन बनेगा उत्तराखंड मे मुख्य सचिव, 2 दिन का सस्पेंस बाकी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कौन बनेगा उत्तराखंड मे मुख्य सचिव, 2 दिन का सस्पेंस बाकी

2 दिन बाद खत्म हो रहा CS – – मुख्य सचिव का एक्सटेंशन, लेकिन अभी तक साफ नही हो पाई अगले सरताज की तस्वीर !शासन का हर गलियारा इन दिनों इसी चर्चा से भरा पड़ा है की कब साफ होगी मुख्य सचिव की कुर्सी की तस्वीर। आलम यह है कि आजकल सचिवालय में इस चर्चा के बीच शासकीय कार्यों की गति तक धीमी पड़ गयीमौजूदा के खासम खास इस बात से चिंतित है कि अगली सल्तनत में उनका क्या होगा तो अगली पारी के ओपेनिंग बैट्समैन अभी से ही ख्याली पुलाव बनाये बैठे हैं।

राधा रतूडी के सर ताज सजना लग भग तय

मुख्यमंत्री सचिवालय के सूत्रों की माने तो सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ACS राधा रतूडी तो मुख्य सचिव बनाने का मन बना लिया है। चर्चा यहां तक है कि राधा रतूडी को मुख्य सचिव पद की कमान सौंपने के बाद 6 माह का सर्विस एक्सटेंशन भी मिलेगा।

केंद्रीय हाई कमान पर निर्भर अंतिम फैसला –

मुख्य सचिव की कुर्सी पर अगला कोई नया विराजमान होगा या फिर मौजूदा को एक बार फिर 6 माह का एक्स्टेंशन मिलेगा। इसका अंतिम निर्णय केंद्रीय हाई कमान ने लेना है, शासकीय सूत्र बताते हैं कि पिछली बार भी दिल्ली हाई कमान के इशारों पर ही CS सुखबीर सिंह संधू को राज्य सरकार ने एक्सटेंशन दिया था, लेकिन पिछली बार यह प्रक्रिया अंतिम दिन से लग भग 12 दिन पूर्व शुरू हो गई थी व रिटायरमेंट की दिनांक से 10 दिन पूर्व एक्सटेंशन का आदेश तक जारी कर दिया गया था। फिलहाल अभी तक ऐसा नही हुआ है। जिसका अर्थ सभी अपने अनुसारIAS वर्ग के अधिकारी आजकल इस गुणा भाग में लगे पड़े हैं कि नए मुख्य सचिव बनने पर उक्त ACS के महत्वपूर्ण विभाग कौन संभालेगा। जिसके लिए लॉबिंग अभी से शुरू हो गयी है।

शासकीय सूत्रों की माने तो राधा रतूडी के गृह, सचिवालय प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों के लिए कुछ ने अभी से पैरवी करनी शुरू करदी है। माना जा रहा है कि अगले 2 से 3 दिनों में सचिवालय स्तर पर कुछ गिने चुने अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव होना तय है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top