Big breaking :-उत्तराखंड मे कब पड़ेगी बारिश, 2023 मे बारिश सामान्य से कम हुई, 2024 मे क्या होगा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड मे कब पड़ेगी बारिश, 2023 मे बारिश सामान्य से कम हुई, 2024 मे क्या होगा

 

प्रदेश में बीते साल की अगर बात करें तो जिस स्तर से बारिश और बर्फबारी होनी चाहिए थी वह देखने को नही मिली,ऐसे में बारिश और बर्फबारी ना होने से इसका सीधा असर फसलों व बागवानी पर भी देखने को मिल रहा है,जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक बिक्रम सिंह ने कहा कि पिछले साल यानि 2023 में बारिश सामान्य से बहुत कम दर्ज की गई है,

 

 

 

 

चाहे मैदानी इलाकों की बात करें या फिर पहाड़ी क्षेत्रों की,हालांकि मैदानी इलाकों के मुकाबले पहाड़ी क्षेत्रों में छुटपुट बारिश व बर्फबारी बीते साल जरूर कहीं–कहीं देखने को मिली थी लेकिन जिस स्तर से होनी चाहिए थी वह मापदंड बिल्कुल पूरा नहीं हो पाया है,चाहे प्री मानसून सीजन की बात करें या फिर पोस्टमानसून सीजन की, बारिश का स्तर सामान्य से बहुत ही कम देखने को मिला है…..

 

 

 

वहीं आपको बता दें कि साल 2024 भी शुरू हो चुका है लेकिन मौसम का मिजाज अब भी जस के तस बना हुआ है, यानि बारिश और बर्फबारी का कोई आंकलन अबतक दर्ज नहीं किया गया है,मतलब साफ है की जिस तरह से बिना बारिश और बर्फबारी के इन दिनों पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ चुका है,साथ ही मैदानी इलाकों में जिस तरह से कोहरे ने सबको अपने आगोश में ले लिया है उससे आम जनता की मुश्किलें भी बढ़ना शुरू हो गया

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top