ग्राम पठाली में भालू ने किया हमला तो दरांती लेकर भिड़ गई महिला, ऐसे बचाई खुद की जान
रामेश्वरी देवी अपने आवासीय मकान से लगभग 500 मीटर की दूरी पर एरेठी सुबदा नामक तोक में सुबह साढ़े दस बजे घास लेने गई थी। जहां पर भालू ने उनपर हमला कर दिया। भालू से भिड़ते हुए महिला ने दरांती से प्रहार कर अपना बचाव किया।
तहसील मुख्यालय ऊखीमठ से लगभग तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पठाली के प्रधान की पत्नी रामेश्वरी देवी (55) पर भालू ने दिन दहाड़े हमला कर घायल कर दिया। जब भालू ने हमला किया तो महिला ने हिम्मत नहीं हारी और भालू से भिड़ गई। इस दौरान महिला को हल्की चोटें आई हैं। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान पठाली मनबर सिंह नेगी की पत्नी रामेश्वरी देवी अपने आवासीय मकान से लगभग 500 मीटर की दूरी पर एरेठी सुबदा नामक तोक में सुबह साढ़े दस बजे घास लेने गई थी। जहां पर भालू ने उनपर हमला कर दिया। भालू से भिड़ते हुए महिला ने दरांती से प्रहार कर अपना बचाव किया। जिसके बाद वह खेत से नीचे की ओर लुढ़क गई और शोर मचाकर भागते हुए अपने पति को सूचित कर दिया। शोर सुनने के बाद घर से उनका पति भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा, तब तक महिला आधे रास्ते तक पहुंच चुकी थी। घटना के बाद भालू वहां से भाग गया। हमले में उनके दांए हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।
परिजनों द्वारा घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया। चिकित्सालय में मौजूद डीएफओ रजत सुमन ने बताया की महिला की स्थिति सामान्य है। तथा महिला के दाएं हाथ पर डाॅक्टरों द्वारा छह टांके लगाए गए। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पठाली गांव में गश्त टीम भेज दी गई है, जो लगातार निगरानी कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





