Big breaking :-प्रीतम - हरीश की हुई मुलाक़ात, दोनों मिले क्या दिल भी मिले, सुनिए क्या बोले दोनों - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-प्रीतम – हरीश की हुई मुलाक़ात, दोनों मिले क्या दिल भी मिले, सुनिए क्या बोले दोनों

 

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर कांग्रेस में एक दूसरे के धुर विरोधी हरीश रावत और प्रीतम सिंह के बीच आज हुई मुलाक़ात ने उत्तराखंड कांग्रेस की राजनीति में बड़ा उबाल ला दिया हैं जी हा हरीश रावत आज प्रीतम सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे

 

 

जहाँ लगभग एक घंटा दोनों नेताओं के बीच मुलाक़ात हुई और दोनों ने एक दूसरे से राजनैतिक मुद्दों पर कई चर्चाएं की माना जा रहा हैं की आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई इसके अलावा उत्तराखंड कांग्रेस के हालिया हालातो पर भी दोनों ने चर्चा की आपको बता दें उत्तराखंड कांग्रेस के इन दोनों नेताओं के बीच काफ़ी समय से बयान बाजियो का दौर रहा

 

 

और दोनों एक दूसरे पर कटाक्ष करने से कोई कसर नहीं छोड़ते हैं ऐसे में हरीश रावत का एका एक प्रीतम से मिलना क्या दर्शाता हैं क्या उत्तराखंड कांग्रेस में कोई नई खिचड़ी पक रही हैं क्या दोनों मिलें तो क्या इनके दिल भी मिलें हरीश रावत ने कहा प्रीतम सिंह वरिष्ठ नेता हैं उनसे तो मिलना ही पड़ेगा वही प्रीतम ने भी कहा आगे चुनावी चर्चाओं को करने हरीश रावत आए थे

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top