Big breaking :-शादी की खुशियां मातम में बदली, ताई और भतीजे की मौत, कोहराम - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-शादी की खुशियां मातम में बदली, ताई और भतीजे की मौत, कोहराम

 

शादी की खुशियां मातम में बदली, ताई और भतीजे की मौत, कोहराम

सेराघाट के पास हुआ हादसा, हल्द्वानी से शादी में शामिल होने गिरगांव जा रहे थे सभी लोग
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़):- हल्द्वानी से मुनस्यारी के गिरगांव जा रही कार सेराघाट के रामपुर के पास खाई में गिर गई। हादसे में ताई और भतीजे की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सभी शादी में शामिल होने के लिए हल्द्वानी से अपने गांव गिरगांव जा रहे थे।

 

 

हादसा सेराघाट में रामपुर के पास हुआ। मृतकों में गंगा सिंह (38) पुत्र दीवान सिंह निवासी गिरगांव हाल निवासी दिनेशपुर (रुद्रपुर) और उनकी ताई तुलसी देवी (60) पत्नी स्व. जय सिंह निवासी गिरगांव मुनस्यारी शामिल हैं। पूरन सिंह और गोपाल सिंह घायल हो गए। बेरीनाग थाना प्रभारी प्रभात लिस बल मौके कुमार के नेतृत्व में पुलिस पर पहुंचा और घायलों को खाई से बाहर निकालकर एक घायल को – सेराघाट और दूसरे को बेड़ीनाग अस्पताल पहुंचाया।

 

 

 

हादसे से मातम में बदल गई शादी की खुशियांकार दुर्घटना में दो लोगों की मौत से गिरगांव में चल रही शादी की तैयारियों की खुशियां मातम में बदल गईं। जैसे ही ग्रामीणों ने तुलसी देवी और गंगा सिंह के मौत की सूचना मिली माहौल गमगीन हो गया। गांव में 30 नवंबर को विजय सिंह के बेटे महेश की बरात बागेश्वर के गोगिना गांव जानी थी।

 

 

चचेरे भाई के बेटे की बरात में शामिल होने के लिए पूर्व सैनिक पूरन सिंह अपनी मां तुलसी देवी, चचेरे भाई गंगा सिंह और हल्द्वानी निवासी गोपाल सिंह के साथ कार से गांव आ रहे थे। गांव में भी अपने परिवार के सदस्यों के आने का बेसब्री से इंतजार हो रहा था लेकिन सेराघाट में कार खाई में गिर जाने से तुलसी देवी और गंगा सिंह की मौत और पूरन सिंह व गोपाल सिंह के घायल हो जाने से सारी खुशियां गम में बदल गई।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top