Big breaking :-मार्च के महीने में भी करवट ले रहा मौसम, जानिए मौसम का हाल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-मार्च के महीने में भी करवट ले रहा मौसम, जानिए मौसम का हाल

मार्च के महीने में भी करवट ले रहा मौसम, जानिए मौसम का हाल प्रदेश की अधिकतर जगहों पर आज मौसम सुहावना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पहाड़ों पर हवा चलेगी और मैदानी इलाकों में अधिकतर जगहों पर हल्के बादल छाए रहेंगे।

 

 

फिर अगले चार दिन यानी 28 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। हल्के बादल छाने से अधिकतर जगह मौसम सुहावना रहेगा। दून जिले का अधिकतम तापमान 30, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top