Big breaking :-मौसम का बदला मिजाज, आदि कैलास सहित इन जगहों पर हिमपात; तापमान में गिरावट - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-मौसम का बदला मिजाज, आदि कैलास सहित इन जगहों पर हिमपात; तापमान में गिरावट

मौसम का बदला मिजाज, आदि कैलास सहित इन जगहों पर हिमपात; तापमान में गिरावट

Snowfall in Uttarakhand पिथौरागढ़ में मौसम बदल गया है। बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे तापमान गिर गया। हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है खासकर कुटी से आदि कैलास तक। मुनस्यारी में बारिश और चोटियों पर हिमपात हुआ जिससे तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। धारचूला और दारमा घाटी में भी वर्षा और हिमपात की सूचना है।

मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मंगलवार सुबह बादल, अपराह्न तक रही धूप के बाद हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ गई। हिमालय की ऊंची चोटियों पर हिमपात हो रहा है। कुटी से आदि कैलास तक हल्का हिमपात हुआ है।
मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सायं को मुनस्यारी क्षेत्र में वर्षा और चोटियों पर हिमपात हुआ। मंगलवार को भी आसमान में सुबह से ही बादल छाए रहे। दिन में तेज वर्षा हुई। इस दौरान छिपलाकेदार, पंचाचूली, राजरंभा, नंदा देवी, नंदा कोट, त्रिशूली, हरदेवल सहित सभी चोटियों पर हिमपात हुआ।
मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस है। मुनस्यारी में नवंबर जैसा मौसम बना हुआ है। धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार निचले क्षेत्रों व काली नदी घाटी में बादल छाए रहे, कुछ देर हवा चली।

उच्च हिमालय से मिली सूचना के अनुसार छियालेख से आगे वर्षा हो रही है। वहीं, आदि कैलास और कुटी के मध्य सहित चोटियों पर हिमपात हो रहा है। दारमा घाटी में भी सेला, बौगलिंग से आगे वर्षा हो रही है। जबकि प्रथम गांव सीपू, तिदांग क्षेत्र में चोटियां पर हिमपात हो रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top