Big breaking :-उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलने की संभावना,सात जिलों में बारिश के आसार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलने की संभावना,सात जिलों में बारिश के आसार

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 फरवरी की शाम से सात जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। 19-20 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश जबकि हर्षिल-औली समेत 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है।

 

 

इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा। जबकि रविवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

 

 

 

वही 19 और 20 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश के आसार हैं। इन दो दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों बर्फबारी होगी।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top