Big breaking :-मौसम ने ली करवट: उत्तराखंड में छह फरवरी तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-मौसम ने ली करवट: उत्तराखंड में छह फरवरी तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

 

मौसम ने फिर ली करवट: उत्तराखंड में छह फरवरी तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

पहाड़ी इलाकों में जहां बारिश-बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने छह फरवरी तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। शनिवार को हर्षिल में पांच, जानकी चट्टी में 4.5 और रानीचौरी में तीन एमएम बारिश दर्ज की गई।

 

 

 

मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि चार और पांच फरवरी को बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। 2200 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

 

मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। छह फरवरी को 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है, उसके बाद एक सप्ताह तक मौसम के साफ रहने के आसार हैं

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top