Big breaking :-”देख रहें हो ना विनोद ” अब बीजेपी की शरण में तुम्हारा कौन सा पुराना मित्र आ रहा है - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-“देख रहें हो ना विनोद ” अब बीजेपी की शरण में तुम्हारा कौन सा पुराना मित्र आ रहा है

हरक सिंह के पूर्व करीबी विनोद रावत की फेसबुक पर की गई पोस्ट आज बेहद चर्चा का विषय है विनोद ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि

कल मेरे पुराने मित्र फिर भाजपा की शरण में आ रहे है। मैने तब बहुत समझाया था, नहीं माने थे। देर आए दुरस्त आए। आभार अनिल बलूनी जी।

अब चर्चा का विषय है कि आखिरकार वो कौन सा पुराना दोस्त है जो फिर से बीजेपी की शरण में आ रहा है कई लोग हरक सिंह की भी चर्चा कर रहें है क्यूंकि हरक सिंह को आज ED के दफ़्तर जाने के लिए नोटिस जारी हुआ था लेकिन पेशी से दो दिन पहले ही ED ने 2 अप्रैल को ना आने को कहा और अन्य किसी तिथि ने बुलाने का मेल किया गया

हालांकि हरक सिंह रावत के करीबियों ने ऐसी किसी भी संभवना से इनकार किया है लेकिन ये राजनीति है यहाँ जितना दिखाया जाता है उससे कई ज्यादा छुपाया भी जाता है

अब चर्चा का विषय है कि विनोद का ऐसा कौन सा दोस्त है जो एक दो दिनों में बीजेपी में शामिल हो रहा है जिसके लिए विनोद रावत अनिल बलूनी को बधाई दे रहे है क्या ये बधाई पूरी होगी भी या नहीं ये आने वाला वक्त बताएगा

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top