Big breaking :-धर्म संसद में हेट स्पीच मामले में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी दोषमुक्त, जानें पूरा मामला - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-धर्म संसद में हेट स्पीच मामले में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी दोषमुक्त, जानें पूरा मामला

धर्म संसद में हेट स्पीच मामले में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी दोषमुक्त, जानें पूरा मामला

एक संदेश प्रसारित किया गया। इसमें पैगबंर साहब और कुरान के बारे में अभद्र टिप्पणी की गई थी। मुसलमानों के विरुद्ध युद्ध छेड़ने का आह्वान भी किया गया था। इस धर्म संसद में अपने समुदाय के लोगों की ओर से मुसलमानों को झूठे मुकदमों में फंसाने की मांग की गई थी।

उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को हरिद्वार में हुई धर्म संसद में हेट स्पीच के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने दोषमुक्त कर दिया

बता दें कि 17 से लेकर 19 दिसंबर वर्ष 2021 में हरिद्वार में हुई धर्म संसद में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी की ओर से मुसलमानों और पवित्र कुरआन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले में नदीम अली की तरफ से वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी, यति नरसिंहानंद गिरी आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

अभियोजन के अनुसार बताया गया था कि एक संदेश प्रसारित किया गया। इसमें पैगबंर साहब और कुरान के बारे में अभद्र टिप्पणी की गई थी। मुसलमानों के विरुद्ध युद्ध छेड़ने का आह्वान भी किया गया था। इस धर्म संसद में अपने समुदाय के लोगों की ओर से मुसलमानों को झूठे मुकदमों में फंसाने की मांग की गई थी। पुलिस ने यति नरसिंहानंद गिरी, व अन्य के विरुद्ध संबंधित मामलों में मुकदमा दर्ज किया था।

मामले की विवेचना के बाद पुलिस ने 2 जनवरी 2022 को जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी व अन्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने धन्य धाराओं सहित मुकदमा दर्ज करते हुए जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। काफी समय बाद न्यायालय से जमानत मिल गई थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से साक्ष्य में 10 गवाह पेश किए गए थे।

शनिवार को मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने जितेंद्र नारायण सिंह उर्फ वसीम रिजवी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को संदिग्ध पाते हुए उन्हें दोष मुक्त कर दिया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top