Big breaking :-यहां रुद्रपुर का माहौल ख़राब करने की थी कोशिश जानिए मामला - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहां रुद्रपुर का माहौल ख़राब करने की थी कोशिश जानिए मामला

जनपद उधम सिंह नगर के मुख्यालय रुद्रपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति से छेड़छाड़ हुई हैl किसी असामाजिक तत्व ने डाक्टर अम्बेडकर की मूर्ति के गले में टायर डाल दिया। इस घटना के बाद अम्बेडकर समर्थकों में रोष पैदा हो गया और समर्थकों ने अम्बेडकर की मूर्ति के नीचे ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 

पूर्व मेयर रामपाल ने रुद्रपुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने मामले के दोषी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि शरारती तत्व की गिरफ़्तारी के लिए दो से तीन टीमों का गठन कर दिया है। जल्द ही खुलासा कर दिया जायेगा।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top