Big breaking :-शादी में शामिल होने जा रहे थे, पेड़ से टकराई बाइक; रिसार्ट के शेफ समेत दो की मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-शादी में शामिल होने जा रहे थे, पेड़ से टकराई बाइक; रिसार्ट के शेफ समेत दो की मौत

शादी में शामिल होने जा रहे थे, पेड़ से टकराई बाइक; रिसार्ट के शेफ समेत दो की मौत
नैनीताल रोड पर पालीशीट के पास बाइक पेड़ से टकराने से रिसॉर्ट के शेफ समेत दो युवकों की मौत हो गई। दोनों काठगोदाम में शादी में शामिल होने जा रहे थे। तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

नैनीताल रोड पर पालीशीट के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार रिसार्ट के शेफ समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एसटीएच पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिए हैं।
ग्राम रामपुर, पाटकोट निवासी 25 वर्षीय रोहित कुमार व अल्मोड़ा के ग्राम रतखाल निवासी 19 वर्षीय विवेक आर्या छोई गांव के एक रिसार्ट में नौकरी करते थे। रोहित रिसार्ट में सेफ बताया जा रहा और विवेक इसी रिसार्ट का कर्मचारी। पुलिस के अनुसार दोनों युवक मंगलवार रात काठगोदाम में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे।
पालीशीट के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों दोनों को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। वहीं, सूचना पर भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज नरेश कुमार टीम संग पहुंचे। जांच में बाइक की गति तेज होना पाया गया है।
कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिए हैं। साथ ही आसपास के फुटेज देखे जा रहे हैं। एक महीने पहले नैनीताल रोड पर कालटैक्स के पास भी डिवाइडर पर बाइक के टकराने से आवास विकास निवासी 32 वर्षीय सोबन सिंह व 45 वर्षीय योगेंद्र बिष्ट की मौत हो गई थी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top