Big breaking :-पहाड़ों में तेज दौर की बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट; जानें कबसे बदलेगा मौसम का मिजाज - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पहाड़ों में तेज दौर की बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट; जानें कबसे बदलेगा मौसम का मिजाज

पहाड़ों में तेज दौर की बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट; जानें कबसे बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज (मंगलवार) भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत, पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 23 मई तक प्रदेशभर में मौसम की यही स्थिति रहेगी।

पर्वतीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने से गर्म हवाओं से राहत मिलेगी। हालांकि, दिन के समय तपिश परेशान करेगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top