Big breaking :-विदेश में बैठे विर्क ने शूटरो से कराई थी फायरिंग, 3 गिरफ्तार - News Height
UDHAMSINGH NAGAR NEWS

Big breaking :-विदेश में बैठे विर्क ने शूटरो से कराई थी फायरिंग, 3 गिरफ्तार

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के गांधी पार्क के पास हुए युवक पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गोलीकांड के तार विदेश से जुड़े हुए हैं।

 

 

जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी के द्वारा बताया गया कि विदेश में बैठे सहज विर्क के द्वारा क्षेत्र में भय का माहौल बनाना और शूटरों के माध्यम से लोगों पर फायरिंग करा कर उनसे रंगदारी वसूलने के मकसद से गदरपुर के रहने वाले प्रशांत सिंह पर फायरिंग शूटरों के माध्यम से कराई थी। जिसमें प्रशांत सिंह के पिता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए पूरे मुकदमे की जांच शुरू की थी,

 

 

 

 

पुलिस के द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके द्वारा घटना को अंजाम देने वाले शूटरों को मदद की थी जिसमें पुलिस ने वंशदीप औलख निवासी बिलासपुर उत्तरप्रदेश, करनजीत संधू निवासी बरेली उत्तरप्रदेश और मनदीप सिंह निवासी पुरनपुर पीलीभीत उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने स्विफ्ट कार भी बरामद की जिसको घटना को अंजाम देने के दौरान रैकी करने में इस्तेमाल किया था। पुलिस अब फायरिंग करने वाले शूटरों की तलाश के रही है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top