Big breaking :-ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर खुद किया सड़क निर्माण शुरू, रोकने पहुंची वन विभाग की टीम से तीखी नोकझोंक - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर खुद किया सड़क निर्माण शुरू, रोकने पहुंची वन विभाग की टीम से तीखी नोकझोंक

ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर खुद किया सड़क निर्माण शुरू, रोकने पहुंची वन विभाग की टीम से तीखी नोकझोंक

पोखरी विकास खंड का डुंगर गांव सड़क सुविधा से दूर है। वर्षों से मांग अनसुनी रहने पर ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद सड़क बनानी शुरू की, लेकिन वन विभाग ने काम रुकवा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई।

सड़क सुविधा से वंचित पोखरी विकास खंड के डुंगर गांव के ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर स्वयं ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया। जिस पर ग्रामीणों और विभागीय कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

गांव ब्रिटिश शासनकाल में राय बहादुर की उपाधि पाने वाले स्वर्गीय डॉ. पातीराम परमार का है। ग्रामीणों ने बताया कि वे वर्षों से सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में ग्रामीणों ने आपस में चंदा इकट्ठा किया और खुद सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग की नागनाथ रेंज टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी बी.एल. शाह ने कहा कि बिना अनुमति सड़क कटिंग का काम किया जा रहा है, जो वन कानून के खिलाफ है। वन विभाग के पहुंचते ही ग्रामीणों और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हो गई। फिलहाल सड़क निर्माण कार्य रोक दिया गया है।

ग्रामीणों ने बिना अनुमति सड़क निर्माण शुरू किया है। यह वन कानूनों का उल्लंघन है। फिलहाल काम रोक दिया गया है। -बी.एल. शाह, वन क्षेत्राधिकारी:

-गांव आज भी सड़क से वंचित है। मजबूरी में ग्रामीणों ने खुद काम शुरू किया, लेकिन अब कार्रवाई से परेशानी और बढ़ गई है। -दीक्षा बर्तवाल, ग्राम प्रधान, डुंगर

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top