Big breaking :-ग्राम विकास विभाग के सहायक परियोजना निदेशक पर युवती से छेड़खानी का आरोप, मुकदमा दर्ज - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ग्राम विकास विभाग के सहायक परियोजना निदेशक पर युवती से छेड़खानी का आरोप, मुकदमा दर्ज

ग्राम विकास विभाग के सहायक परियोजना निदेशक पर युवती से छेड़खानी का आरोप, मुकदमा दर्ज

आरोप है कि लगभग दो वर्ष से जिले में ग्राम विकास विभाग में तैनात सहायक परियोजना निदेशक विमल कुमार ने बीते 21 जनवरी को पुराने विकास भवन के समीप हिलांस आउटलेट में एक युवती के साथ छेड़खानी की।

जिला मुख्यालय में ग्राम विकास विभाग में तैनात सहायक परियोजना निदेशक पर एक युवती से छेड़खानी का आरोप लगा है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व में भी उक्त निदेशक पर छेड़खानी के आरोप लग चुके हैं।

आरोप है कि लगभग दो वर्ष से जिले में ग्राम विकास विभाग में तैनात सहायक परियोजना निदेशक विमल कुमार ने बीते 21 जनवरी को पुराने विकास भवन के समीप हिलांस आउटलेट में एक युवती के साथ छेड़खानी की। युवती बमुश्किल वहां से बचकर भागी। युवती ने घर पहुंचकर घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, जांच अधिकारी एसआई वंदना अग्रवाल ने बताया कि युवती से छेड़खानी के मामले में विमल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। युवती सहित अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। सूत्रों के अनुसार संबंधित अधिकारी पूर्व में भी महिला कर्मचारी से छेड़खानी में निलंबन की सजा भुगत चुके हैं। साथ ही एक महिला कार्मिक ने भी उनकी शिकायत की थी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top