हरिद्वार
रोशनाबाद में विजिलेंस का बड़ा छापा, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई सुपरवाइजर
हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित विकास भवन में उस समय हड़कंप मच गया जब विजिलेंस टीम ने अचानक छापा मारकर जांच शुरू कर दी।
सूत्रों के अनुसार रुड़की में बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर राखी सैनी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद टीम रोशनाबाद पहुंचकर संबंधित दस्तावेजों और अधिकारियों से पूछताछ कर रही है।
मौके पर विजिलेंस अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखते हुए कार्रवाई को गोपनीय रखा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने एक कर्मचारी से प्रमोशन दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद देहरादून सतर्कता सेक्टर की ट्रैप टीम ने जाल बिछाकर बुधवार को इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।
उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच इस बड़ी कार्रवाई से विभागीय महकमे में खलबली मच गई है और आगे भी जांच जारी रहने की बात कही जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





