Big breaking :-नकाबपोश द्वारा लाठी डंडों व तलवार से युवक की पिटाई का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-नकाबपोश द्वारा लाठी डंडों व तलवार से युवक की पिटाई का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद

 

-नकाबपोश द्वारा लाठी डंडों व तलवार से युवक की पिटाई का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद।

होटल कारोबारी की कल देर रात पिरुमदारा पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर अज्ञात 4 से 5 नकाबपोश हमलावरों ने किया युवक पर लाठी डंडों व तलवार से हमला,वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद।

– बता दें कि कल देर रात रामनगर के पिरूमदारा चौकी से कुछ दूरी पर पूर्व में एक रिसॉर्ट में कार्यरत 40 वर्षीय नवीन चौधरी पर चार से पांच नकाबपोश हमलावरों ने उस समय हमला कर दिया जब वह पिरुमदारा स्थित अपने ऑफिस से बाहर निकल रहा था, इसी दौरान एक कार में बैठकर आये चार से पांच नकाबपोशों ने लाठी डंडों व तलवार से उस पर हमला करना शुरू कर दिया,

 

 

 

नवीन ने कहा कि वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही उन्होंने उस पर लाठी डंडों व तलवार से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया, जिससे वह इस हमले लहू लूहान कर दिया, नवीन चौधर ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उस पर रिवाल्वर की बट से भी सर पर हमला किया और वह उसको लहूलुआन हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गए। नवीन ने कहा कि हमले में उसके पैर हाथ कई जगह फैक्चर भी हुए हैं, बता दें कि मामले में कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top