Big breaking :-डोईवाला तथा प्रेमनगर थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-डोईवाला तथा प्रेमनगर थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान

 

*दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान।*

*डोईवाला तथा प्रेमनगर थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान।*

*अभियान के दौरान बाहरी व्यक्तियों एवं किरायेदारों का किया गया सत्यापन।*

*किरायेदारों का सत्यापन नहीं करवाने वाले तथा अनियमितता पाये जाने वाले 11 मकान मालिकों का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 01 लाख 10 हजार रू0 का जुर्माना,*

*संदिग्ध रूप से घूम रहे 22 व्यक्तियों से सत्यापन सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर 81 पुलिस एक्ट में किया 6000 रू0 का चालान।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर संदिग्धों की तलाश हेतु सम्पूर्ण जनपद में वृहद स्तर पर सत्यापन/चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 05-01-2026 को थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत सुद्धोवाला, जेल रोड, एनटीपीसी कॉलोनी, शिवपुरी जनरल विंग थाना डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत: लालतप्पड चौकी क्षेत्र तथा कस्बा डोईवाला क्षेत्रों में सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश व अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई। साथ ही क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने तथा अनियमितता मिलने पर 11 मकान मालिकों का 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान करते हुए 01 लाख 10 हजार रू0 का जुर्माना किया गया साथ ही संदिग्ध रूप से घूम रहे 22 व्यक्तियों से पूछताछ कर उनसे सत्यापन सम्बन्धी जानकारी प्राप्त करते हुए 81 पुलिस अधि0 के अन्तर्गत चालान कर 6000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
*एसएसपी दून के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में सत्यापन/चैकिंग अभियान लगातार जारी है।*

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top