Big breaking :-शिक्षकों को छोड़ने स्कूल जा रहा वाहन मणि के पास दुर्घटनाग्रस्त, कुछ घायल, एक गंभीर - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-शिक्षकों को छोड़ने स्कूल जा रहा वाहन मणि के पास दुर्घटनाग्रस्त, कुछ घायल, एक गंभीर

शिक्षकों को छोड़ने स्कूल जा रहा वाहन मणि के पास दुर्घटनाग्रस्त, कुछ घायल, एक गंभीर

उत्तरकाशी में शिक्षकों को लेकर जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि वाहन में लगभग 10-12 शिक्षक सवार थे। वाहन चिन्यालीसौड से गढ़वाल गाड़ जा रहा था। जोकि नागथली छोटी मणि के पास गढ़वाल गाड़ सड़क पर पलट गया।

हादसे में सभी शिक्षकों के घायल होने की सूचना है।

सोमवार सुबह तहसील चिन्यालीसौड़ के अंतर्गत बड़ी मणि जोगत मोटर मार्ग पर वाहन गिरने की सूचना पर राजस्व टीम, थाना चिन्यालीसौड़ से पुलिस टीम, 108 एम्बुलेंस, एसडीआरएफ रवाना हुई।पता चला कि ग्राम छोटी मणी नैल के पास चालक देवेंद्र सिंह चौहान स्कूल टीचरों को लेकर जा रहा था।

तभी अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य लोग सामान्य बताए जा रहे हैं।

 

आज प्रातः हुई इस वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से गाय श्री जयदेव पैन्यूली पुत्र श्री जगन्नाथ पैन्यूली, उम्र 48 वर्ष, ग्राम चिन्यालीसौड़, तहसील चिन्यालीसौड़, को जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती किया गया था। चिकित्सकों के परामर्श पर उक्त घायल व्यक्ति को हायर सेंटर हेतु रेफर कर एयर एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर देहरादून भेजा गया है। घायल व्यक्ति को चिकित्साकर्मियों के साथ ही पुलिस तथा आपदा प्रबन्धन टीम के सहयोग से जिला अस्पताल से जोशियाड़ा स्थित हेलिपैड में पहुँचा कर हेलीकॉप्टर में शिफ्ट किया गया।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top