Big breaking :-पंतनगर विश्वविद्यालय के 06 दिव्यांग कर्मचारियों का शीघ्र बढ़ेगा वाहन भत्ता मंत्री गणेश जोशी ने दी स्वीकृति - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पंतनगर विश्वविद्यालय के 06 दिव्यांग कर्मचारियों का शीघ्र बढ़ेगा वाहन भत्ता मंत्री गणेश जोशी ने दी स्वीकृति

 

*पंतनगर विश्वविद्यालय के 06 दिव्यांग कर्मचारियों का शीघ्र बढ़ेगा वाहन भत्ता मंत्री गणेश जोशी ने दी स्वीकृति।*

देहरादून, 11 जून। पंतनगर विश्वविद्यालय के 06 दिव्यांग कर्मचारियों का वाहन भत्ता शीघ्र ही बढ़ा दिया जायेगा। इसके लिए सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

 

 

पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा दिव्यांग कर्मचारियों हेतु पुनरीक्षित वाहन भत्ता विश्वविद्यालय में कार्यरत दिव्यांग कर्मचारियों को भी अनुमन्य किये जाने का अनुरोध किया गया था। जिसकी सहमति कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दे दी गई है। दिव्यांग कर्मियों को कार्यस्थल तक आने एवं वापस जाने में होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए वाहन भत्ते की दरों का पुनरीक्षण करने का फैसला लिया गया है। ग्रेड वेतन के हिसाब से वाहन भत्ते को दोगुना करते हुए 500 रुपये से लेकर 1,000 रुपये तक किया गया है। जिसका शीघ्र ही आदेश जारी किया जाएगा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top