Big breaking :-VC ने पहले एमडीडीए कार्यालय में किया ध्वजारोहण, फिर राज्यपाल व मुख्यमंत्री के हाथों ग्रहण किया पुरस्कार, साथ ही सूचना विभाग की झांकी बनाने वालों का बढ़ाया हौसला - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-VC ने पहले एमडीडीए कार्यालय में किया ध्वजारोहण, फिर राज्यपाल व मुख्यमंत्री के हाथों ग्रहण किया पुरस्कार, साथ ही सूचना विभाग की झांकी बनाने वालों का बढ़ाया हौसला

*उपाध्यक्ष  ने पहले एमडीडीए कार्यालय में किया ध्वजारोहण, फिर राज्यपाल व मुख्यमंत्री के हाथों ग्रहण किया पुरस्कार, साथ ही सूचना विभाग की झांकी बनाने वालों का बढ़ाया हौसला*

*-गणतंत्र दिवस परेड में शामिल सूचना विभाग की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार*

देहरादून। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज उपाध्यक्ष महोदय द्वारा प्राधिकरण परिसर में ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने समस्त कार्मिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी की हौसलाअफजाई की। इसके बाद, उपाध्यक्ष महोदय परेड मैदान में गणतंत्र दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए जहां सूचना विभाग कि झांकी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। माननीय राज्यपाल महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री पुष्कर सिंह धामी ने उपाध्यक्ष एवं सूचना महानिदेशक को यह पुरस्कार प्रदान किया।
परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में 38वें राष्ट्रीय खेल पर आधारित सूचना विभाग द्वारा झांकी तैयार की गई थी। इस झांकी में उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं और उत्तराखंड के पारंपरिक खेल मलखंब को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत उपाध्यक्ष महोदय ने सूचना विभाग की झांकी तैयार करने वाले श्रमिकों/कार्मिकों से भेंट की और उनका भी उत्साहवर्धन किया।

 

इससे पहले एमडीडीए कार्यालय में उपाध्यक्ष महोदय ने कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको सामूहिक रूप से देहरादून शहर के विकास हेतु कार्य करना है। उन्होंने कहा कि शहर में विश्वस्तरीय सुविधाओं से लेकर हरित दून एवं सौन्दर्यकरण की दिशा में तेजी से कार्य करना है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top