UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड ‘श्री अन्न महोत्सव कार्यक्रम –2023’ की हुई शुरुआत, सीएम धामी ने की शुरुआत

*उत्तराखंड ‘श्री अन्न महोत्सव कार्यक्रम –2023’ की हुई शुरुआत

– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तरप्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सविता कपूर, सचिव कृषि बीवीआरसी पुरुषोत्तम समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहे। देहरादून के हाथबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया में आयोजित किया गया कार्यक्रम। कार्यक्रम में ‘स्वाद से स्वास्थ्य’ पुस्तिका का विमोचन भी किया गया है।

 

*उत्तराखंड कृषि मंत्री गणेश जोशी का संबोधन*

– मिलेट्स की शुरुआत करने वाला तीसरा राज्य बना उत्तराखंड इसके संचालन के लिए मिलेट् मिशन के तहत 73 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

– प्रदेशभर के 13 जनपदों से आए किसान। मिलेट्स के बारे में जानकारियां लेने पहुंचे किसान।

– यूएनओ द्वारा वर्ष 2023 को मिलेट् ईयर घोषित किया गया है।

– उत्तराखंड में मंडवे का एमएसपी ₹ 35.71 प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है।

– राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक सवा लाख बहनों को लखपति दीदी बनाए जाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित।

– धामी सरकार द्वारा एप्पल मिशन में मिलने वाली राशि 3 करोड़ से बढ़ाकर किया गया 35 करोड़।

– आज कृषि की ओर प्रदेश का नौजवान आकर्षित हो रहा है।

– समूचे प्रदेश में जल्द आएगी चकबंदी व्यवस्था

– प्राकृतिक खेती के लिए 6400 हेक्टेयर जगह चिन्हित की गई है।

– कप्तान अच्छा है इसलिए सरकार भी बढ़िया चल रही है।

 

 

 

*कृषि मंत्री उत्तरप्रदेश सूर्य प्रताप शाही के संबोधन से जुड़े ख़ास बिंदु*

– उत्तराखंड देवभूमि की देवतुल्य जनता को प्रणाम

– 46 वर्षों के बाद लगातार दूसरी बार कोई मुख्यमंत्री बना है तो वो योगी आदित्यनाथ हैं।

– पीएम मोदी के प्रयासों से भारत का श्री अन्न दुनियाभर में निर्यात होगा।

– सबसे पौष्टिक भोजन श्री अन्न है।

– उत्तरप्रदेश में भी इसको मंडवा कहा जाता है। उत्तरप्रदेश में 5000 किसानों को इसका बीच निशुल्क उपलब्ध कराया गया है। भविष्य में 186 करोड़ के बजट से इसका संचालन उत्तरप्रदेश में भी होगा।

– श्री अन्न के अभियान को कामयाब बनाने के लिए उत्तराखंड– उत्तरप्रदेश मिलकर आगे आयेंगे।

– उत्तराखंड में धामी जी ने दूसरी बार स्थाई और टिकाऊ सरकार दी है इसके लिए धामी जी को बधाई।

 

 

 

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन से जुड़े ख़ास बिंदु*

इस तरह के आयोजन से ना सिर्फ मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा मिलेगा बल्कि ऐसे आयोजनों से दूर दराज़ से आए किसानों को जानकारियां मिलेंगी।

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों की वजह से ही यूएनओ ने वर्ष 2023 को मिलेट ईयर घोषित किया है।

– श्री अन्न सिर्फ खेती या खानों तक ही सीमित ही नहीं है। बल्कि श्री से समृद्धि आती है। श्री अन्न भारत के समग्र विकास का माध्यम बन रहा है।

– देश का प्रत्येक नागरिक अमीर–गरीब श्री अन्न से जुड़ रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top