Big breaking :-उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर महिला श्रद्धालु का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर महिला श्रद्धालु का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

*जनपद उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर महिला श्रद्धालु का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू*

आज दिनांक 08 मई 2025 को यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर “19 कैंची” के समीप एक महिला *श्रद्धालु श्रावणी (उम्र 38 वर्ष), निवासी जिला काकुला, आंध्रप्रदेश* घोड़े से यात्रा करते समय असंतुलित होकर गिर गई। गिरने के कारण महिला के सिर में चोट लग गई जिससे काफी खून बह रहा था। मौके पर तैनात SDRF टीम के आरक्षी नवीन प्रसाद द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त महिला श्रद्धालु को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। महिला के सिर पर पट्टी कर उसे कंडी की सहायता से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जानकीचट्टी पहुंचाया गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top