Big breaking :-उत्तरकाशी विमान हादसे पर AAIB ने जारी की जांच रिपोर्ट, हादसे की ये वजह आई सामने - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तरकाशी विमान हादसे पर AAIB ने जारी की जांच रिपोर्ट, हादसे की ये वजह आई सामने

उत्तरकाशी विमान हादसे पर AAIB ने जारी की जांच रिपोर्ट, हादसे की ये वजह आई सामने

गंगोत्री धाम जा रहा एक हेलिकॉप्टर आठ मई को गंगनानी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया था । इस घटना में पांच महिलाओं समेत 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।

 

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो(एएआईबी) ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी के गंगनानी में हुए विमान हादसे को लेकर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। हादसे में छह लोगों की जान गई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पायलट ने उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। लैंडिंग के दौरान मुख्य रोटर सड़क के किनारे चल रही एक ओवरहेड फाइबर केबल से टकरा गया, जिससे दुर्घटना हुई।

हालांकि इसको लेकर जब उत्तरकाशी जिला प्रशासन से बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी भी रिपोर्ट की जानकारी से इंकार कर दिया

हेलिकॉप्टर के हो गए थे दो टुकड़े
हादसा इतना भयानक था कि विमान के गिरते ही उसके दो टुकड़े हो गए। उसमें सवार पांच लोग पहले ही बाहर छिटक गए थे। उसमें से भी दो शवों की स्थिति बहुत बुरी थी। लेकिन दो शव हेलीकॉप्टर के अंदर ही फंसे गए थे। उन्हें निकालने के लिए अभियान दल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कटर के माध्यम हेली को काटा गया। उसके बाद वह शव बाहर निकाले गए। वहीं खाई में खड़ी चट्टान होने के कारण अभियान में मुश्किल आई।

इनकी गई थी जान

1. काला सोनी (एफ) 61, मुंबई
2. विजया रेड्डी (एफ) 57, मुंबई
3. रुचि अग्रवाल (एफ) 56, मुंबई
4. राधा अग्रवाल (एफ) 79, यूपी
5. वेदवती कुमारी 48, एपी(एफ) आंध्र प्रदेश।
6. रॉबिन सिंह (एम) 60, गुजरात – पायलट।

घायल
मस्तू भास्कर (एम) 51, एपी, घायल

डीजीसीए भी कर रही जांच
हादसे के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को इसकी जानकारी दी गई थी। जिसके बाद डीजीसीए व नागरिक उड्डयन की टीम भी इस हादसे को लेकर जांच कर रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top